पहलगाम में मारे गए निर्दोष लोगों को पहल फाउंडेशन चिरगांव द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: अनुराग तिवारी, पत्रकार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई अमानवीय आतंकी घटना में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहल फाउंडेशन, चिरगांव द्वारा नगर के कमला मार्केट में शोक सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए समाज में बढ़ रही अशांति, वैचारिक मतभेद और सामाजिक दूरी को खत्म करने के लिए मानवीय रास्तों से एकजुट होकर चलने का संकल्प लिया। साथ ही यह भी निश्चित किया गया कि हम सब मिलकर भाईचारे और एकता के साथ देश में फैल रही आतंकी मानसिकता के विरुद्ध एक सशक्त दीवार बनेंगे।

शोक सभा में शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्य, पहल पब्लिक लाइब्रेरी एवं पहल हॉस्टल के छात्र-छात्राएं, और नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share.