मोठ: पत्रकार एकता संघ की जिला/मंडलीय बैठक संपन्न

रिपोर्ट: जयपाल गुर्जर, तहसील संवाददाता – समथर

झांसी, समथर – ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की जिला एवं मंडलीय स्तरीय बैठक का भव्य आयोजन बलराम जी विद्या मंदिर, समथर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री ओमप्रकाश उदैनिया रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में झांसी मंडल अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री उमा चरण अग्रवाल ने की। बतौर आमंत्रित अतिथि, उप निरीक्षक श्री रामदत्त पाठक, थाना समथर भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि श्री ओमप्रकाश उदैनिया ने अपने संबोधन में कहा, “पत्रकारिता एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा है। इसे निडरता और निष्पक्षता के साथ निभाना ही सच्चे पत्रकार का धर्म है।”

मंडल अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने संगठन की मजबूती को समाज के विकास की कुंजी बताया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता श्री ग्या प्रसाद अहिरवार ने किया।

इस अवसर पर कई गणमान्य पत्रकार एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • श्री अवधेश चौबे (झांसी मंडल उपाध्यक्ष)
  • प्रभाकांत मिश्रा, गोविंद सिंह परिहार (मंडल उपाध्यक्ष)
  • पंकज रावत (मंडल महामंत्री)
  • मनीष शेषा, राम लखन तिवारी (मंडल मंत्री)
  • जयपाल गुर्जर (जिला अध्यक्ष, झांसी ग्रामीण)

महिला पत्रकारों की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही:

  • स्पर्श गोस्वामी (झांसी महिला जिला अध्यक्ष)
  • अनीता सिंह, भावना कुशवाहा, रानी सिंह

साथ ही अन्य प्रमुख उपस्थित गण:

  • हरिकृष्ण मुन्ना बाबू (जिला विधिक सलाहकार)
  • विवेक तिवारी (जिला मंत्री)
  • आशीष समेले (मीडिया प्रभारी, जालौन)
  • राजेन्द्र श्रीवास्तव, राजा चौबे, जहूर अहमद खां, मान सिंह दांगी, धर्मेंद्र उदैनिया, अभय प्रताप सिंह चौहान, धीरेंद्र यादव, सतनाम यादव (प्रबंधक), सुबराती खां, प्रकाश सिंधी आदि।

कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसे श्री हरिकृष्ण शिल्पकार मुन्ना बाबू ने प्रस्तुत किया।

रिपोर्ट: जयपाल गुर्जर, तहसील संवाददाता – समथर

Share.

Tehsil Reporter DISTRICT: JHANSI