अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता – झाँसी परिक्षेत्र झाँसी की शुरुआत जालौन मे हुई
■जालौन पुलिस की मेजबानी में आयोजित 28वीं पुलिस अन्तर्जनपदीय जोनल पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का हुआ शुभारंभ
■खेलकूद से टीम भावना व अनुशासन बनाये रखने में मिलती है मदद -डीआईजी झाँसी
रिपोर्ट: ओमप्रकाश उदैनियां राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पत्रकार एकता संघ
उरई जालौन जनपद जालौन की मेजबानी में आयोजित 28वीं पुलिस अन्तर्जनपदीय कानपुर जोन, कानपुर की पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता (महिला/पुरूष) 2025 का शुभारंभ *मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी केशव कुमार चौधरी द्वारा इन्दिरा स्टेडियम उरई जनपद जालौन में किया गया ।
28वीं पुलिस अन्तर्जनपदीय जोनल पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता में कानपुर जोन के जनपद कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहगढ़, औरैया, कन्नौज, इटावा, झाँसी जालौन, ललितपुर की कुल 09 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया है।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा समस्त खिलाडियों एवं उनके प्रशिक्षकों का परिचय प्राप्त किया गया। इसके उपरान्त सभी खिलाडियों द्वारा राष्टगीतों की बैन्ड की धुनों पर एक साथ मच से गुजरते हुए मार्चपास्ट किया गया।
डी आई जी श्री चौधरी जी द्वारा अपने उद्वोधन में कहा गया कि मानव जीवन में खेलकूद का महत्वपूर्ण स्थान है। खेल शरीर को मजबूत बनाते हैं। साथ ही मानसिक अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।
पुलिस महकमे में खेलकूद से न केवल अनुशासन बनाने में सहायता मिलती है, बल्कि पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव से भी राहत मिलती है। खेल तनाव कम करने का प्रभावी माध्यम हैं!
मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता खेलने हेतु प्रोत्साहित कर *प्रतियोगिता का शुभारम्भ फुटबाल में किक मारकर* किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ0 दुर्गेश कुमार ,अपर पुलिस अधीक्षक जालौन प्रदीप कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी जनपद जालौन, क्षेत्राधिकारी लाइन्स उमेश कुमार पाण्डेय कालपी सी ओ ए के सिंह, जालौन सी ओ शैलेन्द्र बाजपेयी, सी ओ कोच परमेश्वरी प्रसाद, सी ओ सिटी अर्चना सिंह सहित जनपद के प्रतिसार निरीक्षक पारस नाथ चौधरी व अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।






