Spread the love

जालौन ब्रेकिंग न्यूज़ — शिवनी बुजुर्ग में हर्ष फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी असलहा बरामद

रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनिया फोकस न्यूज 24×7
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, आल इंडिया पत्रकार एकता संघ

उरई-जालौन कोच सर्किल के थाना नदीगांव क्षेत्र के ग्राम शिवनी बुजुर्ग में शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम श्रीवास्तव पुत्र कुअर बहादुर, निवासी वागवान देवी रोड, मैनपुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नदीगांव पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाइसंसी एसबीबीएल 12 बोर बंदूक तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

इस संबंध में जालौन के पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र कुमार बाजपेयी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और प्रकरण में आगे की कार्यवाही प्रचलित है।

शादी समारोहों में लगातार बढ़ते हर्ष फायरिंग के मामलों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी रोकी जा सके।

Share.