सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए काम की अपडेट
- इन वैकेंसीज के लिए आप कब तक आवेदन कर पाएंगे।
- भर्ती की लास्ट डेट क्या है।
- यह सभी जानकारी जानने के बाद आप अपने फील्ड के अनुसार नौकरी के लिए अप्लाई कर पाएंगे
- तो आइए जानते हैं वैकेंसीज पर एक नजर।
राजस्थान हाईकोर्ट न्यायालय ने स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती ।
स्टेनोग्राफर ग्रेड थर्ड के पदों पर आवेदन कने वाले
■सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये शुल्क देना होगा।
■वहीं राजस्थान के ओबीसी ईडब्ल्यूएस को 550 रुपये देने होंगे।
■इसके अलावा राजस्थान के एससी एसटी दिव्यांग को 450 रुपये देना होगा।
आयु : न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
इसके तहत, कुल 277 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in/hcraj पर जाकर अप्लाई कर पाएंगे।
● इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 01 अगस्त, 2023 से शुरू होगी और
30 अगस्त, 2023 तक चलेगी। परीक्षा शुल्क जमा करने की लास्ट डेट भी 31 अगस्त है।
हाईकोर्ट की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। आर्ट, साइंस या कॉमर्स किसी भी स्ट्रीम से बारहवीं पास इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इसके अलावा, देवनागरी लिपि में हिंदी में लिखना आता हो।
वहीं, राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।






