पत्रकार दयाशंकर साहू के सगे भाई ने
बंद कमरे में फाँसी का फंदा लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त।

बंद कमरे में फाँसी का फंदा लगाकर मजदूर ने दे दी अपनी जान

पूँछ ( झाँसी ) कस्बा पूँछ में एक मजदूर द्वारा अपने कमरे में फाँसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जिसके सन्दर्भ में जानकारी प्राप्त हुई कि कस्बा पूँछ निबासी कैलाश साहू 47 वर्ष पुत्र राम प्रसाद निबासी बडेरा रोड जो कि दिल्ली में रहकर किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। करीब तीन माह पूर्व अपने घर वापिस आ गया। जहाँ पर अपने पैतृक मकान के अधूरे निर्माण को पूरा कराने के वाद अपनी पत्नी के साथ गांव में ही रुका हुआ था।

जबकि मृतक के दो पुत्र जो कि अपने मामा के घर रहते है। परिजनों ने बताया कि गुरुबार की रात्रि सब ठीक था। रात्रि के समय खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गए। सुबह जब काफी देर तक नही जागे तो पत्नी ने आवाज दी लेकिन कोई उत्तर नही मिला। तभी पत्नी द्वारा कमरे में झांक कर देखा तो कैलास साड़ी से बने फंदे पर लटका हुआ था। जिस पर पत्नी चीख चीखकर रोने लगीं। रोने की आवाज सुनकर मुहल्ले समेत अन्य परिजन पहुँच गए। वही सूचना पर पहुँचे उपनिरीक्षक अनुज यादव द्वारा शव को फन्दे से नीचे उतार कर पंचनामा भरकर विच्छेदन के लिए झाँसी भेज दिया।

बताते चले कि मृतक तीन भाई है, जिनमे कैलाश सबसे छोटा था। वही मझला भाई बीरेन्द्र जोकि झाँसी के बड़ा गांव में रहता है। वही सबसे बड़ा भाई दयाशंकर साहू कस्बे में ही रहकर पत्रकारिता का कार्य करता है। अचानक हुई इस घटना से परिजन स्तम्भित बने हुए है।

तहसील संवाददाता जय पाल गुर्जर समथर की रिपोर्ट

Share.

Tehsil Reporter DISTRICT: JHANSI