पत्रकार एकता समन्वय समिति ने पीड़ित युवती केे न्याय हेतु एक जांच कमेटी गठित की माँग की भाटपार रानी तहसीलदार से
रिपोर्ट : अख्तर अली
FOCUSNEWS24X7
■■■■■■■■■■■
देवरिया, भाटपार रानी 19, 20 फरवरी 2023 की रात को एक युवती के साथ दुष्कर्म मामले को लेकर पत्रकार एकता समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वामित्र जी के नेतृत्व में उप जिला अधिकारी भाटपार रानी श्री संजीव कुमार उपाध्याय के अनुपस्थिति में तहसीलदार श्री चंद्रशेखर वर्मा को अपनी निम्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
1 – भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर सीसी टीवी कैमरा लगवाया जाए।
2- भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर जी आर पी चौकी बहाल की जाए।
3- जिन ट्रेनों का स्टॉपेज हटा दिया गया है उसे पुनः बहाल किया जाए ।
4- पीड़ित युवती केे न्याय हेतु एक जांच कमेटी गठित की जाए।
अत: श्रीमान से निवेदन है की महिलाओं की सुरक्षा हेतु हमारी मांगे स्वीकार करने की कृपा करें ताकि महिलाओं में डर का माहौल समाप्त हो सके ।
ज्ञापन देने वालों में पत्रकार एकता समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष कोमल पटेल, रुस्तम अली, प्रकाश गुप्ता तहसील अध्यक्ष, लक्ष्मण वर्मा, अफजाल अंसारी, प्रमोद विशाल, विमलेश यादव, तबरेज आलम, रमन तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, दुर्गेश्वर सैनी, अख्तर अली आदि शामिल थे ।




