Spread the love

08 मार्च 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अधिक से अधिक मामलों को चिन्ह्रित करें न्यायिक अधिकारी- जनपद न्यायाधीश

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय के समस्त सिविल जज के साथ उनके विश्राम कक्ष में बैठक व ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी सलेमपुर, भाटपाररानी, तथा बरहज के साथ वर्चुअल माध्यम से प्री-ट्राॅयल बैठक आहूत की गयी।
जनपद न्यायाधीश के द्वारा समस्त सम्बन्धित सिविल जज व ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि अभी से न्यायालय में लम्बित मामलों को चिन्हित करने की आवश्यकता हैं ताकि लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण किया जा सकें। समस्त सम्बन्धित मामलों में पक्षकारों को नोटिस भेजा जायें तथा संबंधित को नोटिसों को ससमय तामिला कराने हेतु निर्देशित किया जायें।
राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 08 मार्च 2025 दिन शनिवार को आयोजित किया जाना हैं जिसमें अन्य वादों के अलावा विशेषतः विशिष्ठ विषय-अपराधिक शमनीय वाद, 138 धारा पराक्रम लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वाद, विद्युत एवं जल, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद सर्विस में वेतन एवं भत्ते सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्यायादेश विशिष्ट अनुतोष वाद) आदि के लम्बित मामलें एवं प्री-लिटिगेशन विवादों का भी निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा। सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया मनोज कुमार तिवारी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में लगने वालें मामलों का चिन्हांकन एवं निस्तारण व्यापक पैमाने पर हो तथा लोक अदालत की सफलता हेतु व्यापाक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के लिए पोस्टर, बैनर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से आमजनमानस को जागरूक करने हेतु अपेक्षा किया गया।

Share.