जन्मदात्री माता–पिता का करें सम्मान : कथा व्यास रमाकांत महाराज
रिपोर्ट – अनुराग तिवारी पत्रकार
चिरगांव ब्लॉक के ग्राम देदर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास पंडित रमाकांत महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि संसार में माता–पिता से बढ़कर कोई देवता नहीं है, उनकी सेवा ही सच्चा धर्म है। उन्होंने कहा कि आज के समय में कई बड़े अधिकारी व उद्योगपति अपने माता–पिता को वृद्धाश्रम भेज रहे हैं, जबकि वही माता–पिता उन्हें ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए उम्रभर संघर्ष करते हैं।
महाराज ने कहा कि धन और पद जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं, सच्चा हितैषी हमेशा परिवार ही होता है। उन्होंने यह भी कहा कि आज तक के इतिहास में किसी किसान ने अपने माता–पिता को वृद्धाश्रम नहीं भेजा, क्योंकि साधारण जीवन जीने वाले किसान परिवारों में माता–पिता को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है।
कार्यक्रम में पधारे पूर्व सांसद एवं बुंदेलखंड के वरिष्ठ नेता डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने कथा श्रवण कर पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान सरोज ब्रजकिशोर यादव ने भागवत पुराण की आरती संपन्न कराई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री रतन लाल अहिरवार, दीपू यादव, लला नरी, राम नरेश यादव (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), दीपचंद्र यादव, टिंकू यादव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अंत में आयोजक नीलू यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।






