लाला इंद्रेश हम सबके हृदय में… जब प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे कथावाचक के पिता, हुई खूब प्रशंसा
वृंदावन। प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है—उनके पिता कृष्ण चंद्र ठाकुर की संत प्रेमानंद महाराज से हुई मुलाकात, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस भेंट के दौरान प्रेमानंद महाराज ने इंद्रेश उपाध्याय की विनम्रता, वाणी और स्वभाव की खुलकर प्रशंसा की।
“इंद्रेश जी का स्वभाव इतना सौम्य कि दिल जीत लेते हैं” — प्रेमानंद महाराज
मुलाकात के दौरान प्रेमानंद महाराज ने कहा कि इंद्रेश उपाध्याय का व्यक्तित्व बेहद सौम्य, मृदुभाषी और सहज रूप से हृदय को स्पर्श करने वाला है।
उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा —
इंद्रेश जी का स्वभाव ऐसा है कि लूट लेता है…
एक बार जिसके पास जाते हैं, उसे अपना बना लेते हैं।”
प्रेमानंद महाराज ने यह भी बताया कि संत-महात्मा और वैष्णव समुदाय, सभी इंद्रेश के प्रति विशेष स्नेह रखते हैं।
वाणी में ‘अमृत’, कथा में स्वाभाविक एकाग्रता
इंद्रेश उपाध्याय की भागवत कथा वाचन शैली का उल्लेख करते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा—
उनकी वाणी में अमृत है।
जब वह भागवत चर्चा करते हैं तो चित्त को एकाग्र करने की कोशिश नहीं करनी पड़ती,
चित्त स्वयं ही एकाग्र हो जाता है।”
उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह गुण पिता कृष्ण चंद्र ठाकुर की कृपा और संस्कारों से ही संभव हुआ है।
हाल ही में महाराज इंद्रेश उपाध्याय की भव्य शादी और उनके अनोखे विवाह कार्ड ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियाँ बटोरी थीं। अब पिता और प्रेमानंद महाराज की मुलाकात का वीडियो चर्चा में है, जिसमें दोनों के संवाद का मुख्य केंद्र भी इंद्रेश उपाध्याय ही रहे।
‘लाला इंद्रेश हम सबके हृदय में’ — भक्तों की प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होते ही भक्तों ने सोशल मीडिया पर लिखा —
“लाला इंद्रेश जी हम सबके हृदय में बसे हैं।”
उनके चाहने वाले लगातार शुभकामनाएँ भेज रहे हैं और आने वाले आयोजनों में उन्हें सुनने की इच्छा जता रहे हैं।



