आगरा–ग्वालियर के बीच 6-लेन हाइवे का रास्ता साफ, जनवरी 2026 से काम शुरू
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे (6-लेन हाइवे) के निर्माण की घोषणा,
15 जनवरी 2026 से साइट पर काम शुरू होगा।
परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण पूरा, अब निर्माण प्रक्रिया में तेजी आएगी।
वेस्टर्न बायपास का निर्माण 15 दिसंबर से शुरू होने की जानकारी मीटिंग में साझा की गई।
कुलपति चौराहा–सिरोल चौराहा सड़क को मिलेगा नया रूप
ग्वालियर शहर की सबसे परेशान करने वाली सड़क को 9 करोड़ रुपये खर्च कर संवारा जाएगा।
फंड स्मार्ट सिटी मिशन से जारी होगा।
सड़क की खराब हालत को लेकर लोगों ने कई बार सोशल मीडिया पर दर्ज कराई थी शिकायत।
शहर विकास बैठक में कई फैसले
बैठक की अध्यक्षता सांसद भारत सिंह कुशवाह ने की।
कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में शहर से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों की समीक्षा।
चंबल प्रोजेक्ट में देरी पर सांसद ने कड़ी नाराजगी, जिम्मेदार अधिकारी का नाम अगली बैठक में मांगा।
कहा गया कि डेडलाइन बढ़ाने का कारण स्पष्ट बताया जाए, तभी समय बढ़ेगा।
एलिवेटेड रोड की दिक्कतें दूर होंगी
पहले फेज के 22 अधूरे पिलर सड़क के पूर्ण होने में बाधक।
निर्णय—
■ जहां बाधा है, वहां निजी भूमि अधिग्रहण होगा।
■अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्राथमिकता पर।
■नगर निगम और पुलिस मिलकर पिलर वाले हिस्से को खाली कराएँगे।
■बारिश वाले क्षेत्रों में अब बनेगी सीमेंट रोड
■जिन जगहों पर बरसात में पानी जमा होता है,
वहाँ डामर की जगह सीमेंट कंक्रीट रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार होगा।
■गुणवत्ता पर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
■प्रवेश द्वारों से हटेगा अस्थायी अतिक्रमण
■पीडब्ल्यूडी को शहर के सभी एंट्री प्वाइंट की नई कार्ययोजना बनाने के निर्देश।
■मुख्य मार्गों पर जो भी अस्थायी कब्जे हैं, उन्हें चिह्नित कर हटाने का आदेश।
अधिकारियों ने दी अपडेट
कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया—सड़क निर्माण पर तेजी से काम हो रहा है।
सचिन तेंदुलकर मार्ग स्मार्ट सिटी के जरिए विकसित किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय—गारंटी पीरियड वाली सड़कों पर सुधार कार्य जारी,
निगम निधि से भी कई नई सड़कें स्वीकृत।





