ईद उल अज़हा(बकरीद) को दृष्टिगत रखते हुये जिला प्रशासन ने किया नगर मे पैदल गश्त
उरई जालौन ईद उल अजहा ( बकरीद) को दृष्टिगत रखते हुये
जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डाक्टर ईशान सोनी व क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार शर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आनन्द कुमार सिंह द्वारा भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली उरई क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले इलाकों अम्बेडकर चौराहा, शहीद भगत सिंह चौराहा, बजरिया, मच्छर चौराहा, घण्टाघर इत्यादि स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग की गई।
फुट पेट्रोलिंग के दौरान आमजनमानस को सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया तथा पुलिस के प्रति विश्वास और भरोसा कायम करने का प्रयास किया गया । साथ ही असामाजिक तत्वों एवं खुराफात करने वाले व्यक्तियों को चेतावनी देते हुए बताया गया कि उनकी गतिविधियों पर पुलिस की लगातार नजर है।
यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून व्यवस्था भंग करने अथवा गलत गतिविधियों में संलिप्त होने का प्रयास किया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
लोगों से आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने की अपील की गई तथा नमाज पढ़ने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।






