मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का किया  फैसला।  फिर देखे आगे ……

वर्ल्ड कप 2023 का फ़ाइनल मुक़ाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला किया है।

भारत 20 साल पुराना हिसाब चुकता करता चाहेगा। पिछली बार 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को फ़ाइनल में हराया था।

Oct 19, 2023 | 05:28 PM

भारत का 8वां विकेट गिरा

भारत को 8वां झटका जसप्रीत बुमराह के रूप में लगा। स्पिनर एडम जम्पा की गेंद को बुमराह विकेट के सामने मिस कर गए और गेंद सीधा पैड पर जा लगी। बुमराह मात्र 1 रन बनाकर एलबीडबल्यू आउट हुए।

Nov 19, 2023 | 05:22 PM
भारत का 7वां विकेट गिरा

भारत का 7वां विकेट मोहम्मद शमी के रूप में गिरा। मिचेल स्टार्क की गेंद पर शमी लंबा शॉट लगाना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेट कीपर जोश इंगलिस के हाथों में चली गई।

Oct 19, 2023 | 05:13 PM
केएल राहुल आउट हुए

भारत को बहुत बड़ा झटका लगा। केएल राहुल 107 गेंद पर 66 रन बनाकर पवेलाइन लौट गए हैं। मिचेल स्टार्क की स्विंग होती हुई गेंद को राहुल छोड़ना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेट कीपर जोश इंगलिस के हाथों में चली गई भारत 42 ओवर के बाद छह विकेट के नुकसान पर 207 रन बना चुका है।

Nov 19, 2023 | 05:08 PM

भारत के 200 रन पूरे

भारत ने 41 ओवर के बाद पांच विकेट खोकर 200 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल अर्धशतक लगाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। केएल 106 गेंद पर 66 और सूर्यकुमार यादव 14 गेंद पर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 19, 2023 | 04:45 PM
भारत को 5वां झटका लगा

भारत को 5वां झटका रवींद्र जडेजा के रूप में लगा। जोश हेजलवुड की बाहर जाती गेंद पर जडेजा विकेट कीपर जोश इंगलिस को कैच दे बैठे। जडेजा ने 22 गेंद पर 9 रन बनाए। बल्ले से जडेजा का फ्लॉप प्रदर्शन लगातार जारी है। उन्होंने भारत में पिछले 10 साल से कोई वनडे अर्धशतक नहीं लगाया है। भारत 36 ओवर के बाद 178 पर 5 विकेट खो चुका है।

Nov 19, 2023 | 04:37 PM
केएल राहुल ने जड़ा वनडे करियर का 17वां अर्धशतक

केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 86 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनके वनडे करियर का 17वां अर्धशतक है। भारत ने 36 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 173 रन बना लिए हैं।

Nov 19, 2023 | 04:08 PM

भारत का चौथा विकेट गिरा

भारत को चौथा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे कोहली पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड को गए। उन्होंने 63 गेंद पर 54 रन बनाए। कोहली ने केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 109 गेंद पर 67 रन जोड़े। भारत ने 30 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए हैं।

Nov 19, 2023 | 03:54 PM
कोहली ने जड़ा अपने वनडे करियर का 72वां अर्धशतक

कोहली और राहुल ने बिना बाउंड्री मारे की अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 88 गेंद पर 50 रन जोड़े हैं। इसी बीच विराट कोहली ने 56 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया है। यह उनके वनडे करियर का 72वां अर्धशतक है।

Nov 19, 2023 | 03:29 PM

पिछली 54 गेंद से नहीं लगी कोई बाउंड्री

भारत ने पिछली 54 गेंद से कोई बाउंड्री नहीं मारी है। जल्द तीन विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने पारी को संभाला है। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 52 गेंद पर 32 रन जोड़ लिए हैं। भारत ने 19 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर विराट कोहली 40 गेंद पर 38 और केएल राहुल 33 गेंद पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Nov 19, 2023 | 03:14 PM (IST)

भारत ने तीन विकेट खोकर बनाए 100 रन

भारत ने 16 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर विराट कोहली 33 गेंद पर 34 और केएल राहुल 22 गेंद पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 34 गेंद पर 20 रन जोड़ लिए हैं।

Nov 19, 2023 | 02:52 PM (IST)

भारत को तीसरा झटका लगा

शानदार शुरुआत के बाद भारत की पारी लड़खड़ा गई है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बाद अब श्रेयस अय्यर भी पवेलाइन लौट गए हैं। कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर अय्यर विकेट कीपर जोश इंगलिस को कैच दे बैठे। पिछले दो मुकाबलों में शतक लगाने वाले अय्यर तीन गेंद पर मात्र 4 रन बनाकर आउट हुए।

Nov 19, 2023 | 02:47 PM (IST)

रोहित शर्मा आउट हुए

रोहित शर्मा एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक से चूक गए हैं। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर शर्मा क्रीज़ के बाहर निकल कर लंबा शॉट मारना चाहते थे। लेकिन गेंद बल्ले से कनेक्ट नहीं हुई और हवा में खड़ी हो गई। ट्रेविस हेड ने दौड़ते हुए बेहतरीन उल्टा कैच पकड़ा और उन्हें चलता किया। रोहित शर्मा ने 31 गेंद पर 47 रनों की पारी खेली।

Nov 19, 2023 | 02:34 PM (IST)

भारत का स्कोर 50 के पार

भारत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र 7 ओवर में एक विकेट खोकर 54 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर रोहित शर्मा 22 गेंद पर 33 और विराट कोहली 13 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का एक मात्र विकेट शुभमन गिल के रूप में गिरा है।

Nov 19, 2023 | 02:28 PM (IST)

शुभमन गिल आउट हुए

भारत का पहला विकेट गिर गया है। शुभमन गिल फ़ाइनल में फ्लॉप साबित हुए हैं और मात्र 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। वह पांचवें ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर खड़े एडम जम्पा को कैच दे बैठे। भारत को पहला झटका 30 रन के स्कोर पर लगा। टीम इंडिया ने पांच ओवर में एक विकेट पर 37 रन है।

Nov 19, 2023 | 02:11 PM (IST)

रोहित शर्मा की आक्रामक शुरुआत

रोहित शर्मा एक बार फिर आक्रामक रूप अपनाते हुए तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने जोश हेजलवुड के दूसरे ओवर में दो चौके जड़ते हुए 10 रन बनाए हैं। रोहित 13 और गिल 0 रन पर खेल रहे हैं। भारत दो ओवर के बाद बिना विकेट खोये 13 रन बना चुका है।

Nov 19, 2023 | 02:05 PM (IST)

भारत की बल्लेबाजी शुरू –

भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम ने पहले ओवर में बिना कोई विकेट खोये तीन रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला ओवर मिचेल स्टार्क ने डाला

Nov 19, 2023 | 01:41 PM (IST)

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नश लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

Nov 19, 2023 | 01:41 PM (IST)

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नश लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

Nov 19, 2023 | 01:35 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किए हैं। कमिंस ने वही गलती दोहराई है जो 2003 वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने किया था। तब दादा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जिसके चलते टीम को मैच गवाना पड़ा था।

12 साल पहले विश्व कप जीता था भारत

भारत ने पहला वर्ल्ड कप 1983 में कपिल देव की कप्तानी में जीता था। उसके 28 साल बाद 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी ने दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। पिछले 12 सालों से भारत वर्ल्ड कप और 10 साल से आईसीसी ट्रॉफी के लिए तरस रहा है। ऐसे में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली यह टीम इस सूखे को खत्म करना चाहेगी।

Share.