बस्तर की सभा में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा

खड़गे ने कहा कि आज हमारे पीएम दूरदर्शन हो गए हैं वह लोगों को दूर से दर्शन देते हैं

■मोदी सरकार के शासनकाल में प्याज दाल पेट्रोल सब महंगा हो गया

■ युवाओं को नौकरी के लिये  दर दर भटकना पड़ रहा 

■खड़गे ने कहा कि कांग्रेस जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है किसानों का कर्ज माफ किया गया

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 7 नवंबर को मतदान होना है।

चुनाव प्रचार में बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से स्टार प्रचारको ने पूरी ताकत लगा दी।
कांग्रेस के आलाकमानो का मन छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार में भिड़ा हुआ है।
राहुल गांधी प्रियंका गांधी के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया ।
उन्होंने बस्तर की सभा में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा

खड़गे ने पीएम मोदी पर भी हमला बोला और उन्हें दूरदर्शन करार दे दिया

बताया पीएम मोदी दूरदर्शन हो गए हैं पीएम मोदी पर तंज करते हुए खड़गे ने कहा कि आज हमारे पीएम दूरदर्शन हो गए हैं वह लोगों को दूर से दर्शन देते हैं जबकि कांग्रेस के लोग सबसे मुलाकात करते हैं यही अंतर है बीजेपी और कांग्रेस में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 5 साल तक ग्रहण वाले बयान पर भी खड़गे ने भाजपा को घेरा और भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियां देनी महंगाई पर खडगे ने मोदी सरकार को घेरा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महंगाई पर मोदी सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है एक तरफ प्याज की कीमत महंगी होने पर दिल्ली की सरकार गिर गई थी मोदी सरकार के शासनकाल में प्याज दाल पेट्रोल सब महंगा हो गया

आज हर चीज महंगी होती जा रही है पेट्रोल डीजल प्याज बीज खाद्य सभी के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं
हमें महंगाई बढ़ने वाली ऐसी सरकार नहीं चाहिए आप सभी हाथ के निशान पर वोट दें हाथ को मजबूत बनाएं तो हम सब मजबूत बन जाएंगे हमारे हाथ हमारे हाथ काम करने वाले हाथ हैं सिर्फ फूल पकड़ने वाले नहीं मल्लिकार्जुन खडगे ने आरोप लगाया कि आदिवासियों के जंगल जमीन को अदानी जैसे लोगों को मोदी सरकार बेच रही है बीजेपी की सरकार में अमीर और अमीर बन गए हैं गरीब और गरीब बना रहा है खड़गे ने दावा किया कांग्रेस आदिवासियों के साथ है और आगे भी रहेगी खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा

कांग्रेस ने आपके लिए जो भी काम किया बीजेपी उसे खत्म कर रही है खड़गे ने कहा कि कांग्रेस जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है किसानों का कर्ज माफ किया गया और दोबारा सरकार बनने पर फिर कर्ज माफ होगा छत्तीसगढ़ मे फ्री एजुकेशन देगी 200 यूनिट तक बिजली फ्री देगी बस्तर में सभा में मल्लिकार्जुन खडगे ने लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

Share.