*दबंगई के बल पर 50 वर्षो से दूसरे गांव का कोटा चला रहा कोटेदार*

_शासनादेश का नहीं हो रहा पालन_ 

(देवरिया )विकास खण्ड बनकटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिश्रौली में 50 वर्षो से दबंगई के बल पर दूसरे ग्राम सभा के कोटेदार कोटा चला रहा है।आरोप लगाते हुए सुगंबर यादव पुत्र स्व ० रामशंकर यादव ग्राम मिश्रौली थाना श्रीरामपुर, विकास खण्ड बनकटा, तहसील भाटपाररनी, जनपद देवरिया ने जिलाधिकारी महोदया को शिकायती पत्र दिया है कि ग्रामसभा मिश्रौली का कोटा लगभग 50 वर्ष से राजनारायण यादव ग्राम सभा दरगेचक, थाना श्रीरामपुर निवासी द्वारा शासनादेश व सारे नियम कि धजिया उड़ाते हुए जबरन चलाया जा रहा है।
जबकि शासनादेश है कि जिस गांव का कोटा है उसी गांव का कोई भी व्यक्ति कोटा चला सकता है।
बर्तमान कोटेदार कि घर कि दुरी ग्राम सभा मिश्रौली से लगभग 7 किलोमीटर है।जिसके कारण समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है। श्रेत्रीय खाद्य अधिकारी के मिलिभगत से घटतौली भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है l
शिकायतकर्ताओ ने आग्रह किया है कि तत्काल कोटा खारिज कर पात्र अनुसार ग्रामपंचायत के व्यक्ति को कोटा चलाने की अनुमति दिया जाय। इसके पहले भी मुख्यमंत्री पोटल व जिलाधिकारी महोदया को शिकायती पत्र दिया जा चूका है।
वर्तमान कोटेदार की पहुँच होने के कारण मामला को दबा दिया जा रहा है।




