लक्ष्मीनाथ की कृपा उन्ही पर होती है जो सर्वस्व प्रभु के प्रति समर्पित होते हैं कहा साध्वी मिथिलेश्वरी दीक्षित चित्रकूट धाम
यहां प्रतिदिन लक्ष्मी नाथ की निकल जाती है शोभा यात्रा
वही कथा दौरान मिथिलेश्वरी दीक्षित चित्रकूट धाम ने बताया कि लक्ष्मीनाथ की कृपा उन्ही पर होती है जो सर्वस्व प्रभु के प्रति समर्पित होते हैं
जिला चित्तौड़गढ़ के बस्सी मेवाड़ में समस्त ग्रामवासी बस्सी मेवाड़ द्वारा आयोजित नव दिवसीय संगीत मय श्री राम कथा चल रही है। यह संगीतमय रामचरितमानस कथा 9 अप्रैल से 17 अप्रैल 2024 तक धार्मिक नगरी बस्सी में चैत्र नवरात्रि में 65 वां आयोजन चल रहा है जिसमें आज परायण व्यास पंडित विशंभर त्रिपाठी शास्त्री जी व कथा प्रवक्ता मानस कोकिला मिथिलेश्वरी दीक्षित चित्रकूट धाम सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कथा कार्यक्रम में प्रस्तुत हो रहे श्री राम कथा व श्री राम के भजनों से उपस्थित श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगे नजर आए है। कथा का आयोजन स्थल श्री लक्ष्मी नाथ सत्संग भवन बस्सी मेवात मे चल रहा है ।
आपको बता दें कि परायण समय प्रातः 7:30 बजे से 11:30 तक तथा कथा का समय रात्रि 8:00 बजे से 10:00 तक सुनिश्चित किया गया है।




