Spread the love


अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करके शासन से किया न्याय की मांग।
देवरिया, भाटपार रानी तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्त पर थानाध्यक्ष भटनी द्वारा अधिवक्ता पर प्रथम सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया जिससे पूरे जनपद के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है ।फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने पर तहसील भाटपार रानी व जिले के सभी न्यायालय अधिवक्ता प्रदीप कुमार गुप्त को न्याय हेतु न्यायिक कार्य से विरत होकर  शासन से फर्जी मुकदमे को हटाने की मांग कर रहे ,लेकिन प्रशासन अपनी तानाशाही रवैया से बाज नहीं आ रही। वही आम जनमानस में भय का माहौल है ,जब अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा जब अनावश्यक मुकदमा दर्द कर लिए जानें पर अधिवक्ता को न्याय नहीं मिल रही तो आम जनमानस को न्याय किस तरह से मिलेगा ऐसे में अब न्याय पाने की उम्मीद से आम जनता का भरोसा उठ रहा है । इसी क्रम में आज तहसील भाटपार रानी में वकीलों द्वारा व्यापक रूप से धरना प्रदर्शन किया गया जिसमे अब न्याय की उम्मीद में तहसील आ रहे ग्रामीण और तहसील में कार्य कर रहे कर्मचारी भी दे रहे । न्याय नहीं मिलने तक धरना और न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

Share.