उरई में घंटाघर चौराहे पर देर रात उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
उरई। शहर के व्यस्ततम घंटाघर चौराहे पर सोमवार देर रात करीब 12 बजे अचानक एक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। रात के समय धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने से दुकान के अंदर रखा सामान प्रभावित हुआ है, जिससे दुकान मालिक को नुकसान पहुंचा है। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी और पुलिस भी स्थिति का जायजा लेने पहुंची
प्राथमिक रूप से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है3eeewe।।।


