*चलो सखी आवेदन करो… लाड़ली बहना योजना आई*
रिपोर्ट : विनय पचौरी
focusnews24x7.com
■■■■■■■■■■■■
- समाजसेवी महिला प्रियंका पांडे ने लाड़ली बहना योजना की जानकारी स्थानीय बोली में अपने गीत के माध्यम से देने का प्रयास किया
छतरपुर: जिले की समाजसेवी महिला प्रियंका पांडे ने मध्य प्रदेश सरकार की हाल ही में लांच की गई लाड़ली बहना योजना की जानकारी स्थानीय बोली में अपने गीत के माध्यम से देने का प्रयास किया है।
उनका यह वीडियो छतरपुर जिले में वायरल हो रहा है।
लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹1000 प्रति माह देने का प्रावधान सरकार द्वारा किया जा रहा है,।
जिसकी आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू हो रही है।
इससे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को और बढ़ावा मिलेगा। महिलाओं द्वारा इस योजना की जमकर तारीफ भी की जा रही है।




