माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की शिष्टाचार भेंट
लखनऊ। भारत सरकार में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी से माधौगढ़ विधायक श्री मूलचंद्र निरंजन ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक मूलचंद्र निरंजन ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं दीं।
विधायक ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि श्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में भाजपा संगठन नई ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और जनसेवा की भावना के साथ और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन के निरंतर विस्तार और मजबूती की कामना की।
मूलचंद्र निरंजन ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड विजय हासिल करेगी और संगठन प्रदेश में विकास एवं जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। शिष्टाचार भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों एवं आगामी रणनीतियों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।



