अक्टूबर महीने में 14 दिन रहेगा अवकाश

  • मध्यप्रदेश के स्कूलों में दशहरा-दीपावली के छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। यह अवकाश विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए लागू होंगे।
  • इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है.इस बार दशहरा और दीपावली समेत रविवार के अवकाश को मिलाकर अक्टूबर महीने में कुल 14 दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
  • जारी आदेश के मुताबिक, यह अवकाश मध्यप्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में लागू रहेगा।

स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है, दशहरा अवकाश 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक रहेगा। यह चार दिन का रहेगा। इसके बाद दीपावली का अवकाश 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक रहेगा। यह अवकाश लगातार 6 दिनों तक रहेगा।

सभी रविवार को भी जोड़ दिया जाए तो कुल 14 दिन का अवकाश स्कूलों को मिल जाएगा।

10 सितम्बर 2022 – दूसरा शनिवार

11 सितम्बर 2022 – रविवार

18 सितम्बर 2022 – रविवार

23 सितंबर 2022 – शुक्रवार, शहीदी दिवस / हरियाणा युद्ध नायकों का शहादत दिवस

25 सितम्बर 2022 – रविवार

26 सितंबर 2022 – सोमवार, महाराजा अग्रसेन जयंती

 

Share.