(प्रापपुर)देवरिया के भाटपाररानी तहसील स्थित संत नगर चकिया कोठी चौराहा इन दिनों भक्तिमय माहौल में डूबा है। यहां श्री सीताराम नाम जाप महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जाप, हवन और परिक्रमा के साथ श्रीराम कथा का श्रवण किया जा रहा है।
इस महायज्ञ में दूर-दराज से भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। मिथिला धाम सीतामढ़ी से पधारे संत दंडी बालक राघवेन्द्र दास जी के कुशल संचालन में यह आयोजन चल रहा है। महायज्ञ का सिलसिला ध्वजारोहण के बाद से अनवरत जारी है।
महायज्ञ के लिए कुछ समय पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी, जिसमें 5100 कलश भरे गए थे और भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया था। भव्य पंडाल के अंदर जाप के लिए 108 जाप कुंड बनाए गए हैं, जहां महिला और पुरुष लगातार जाप कर रहे हैं।
श्रीराम कथा का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय श्रीराम कथावाचक परमपूज्य श्री राजन जी महाराज के श्रीमुख से हुआ था। वर्तमान में पूज्य श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी महाराज शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक कथा सुना रहे हैं, जबकि पूज्य श्री कुलदीप जी महाराज रात्रि 9 बजे से 10 बजे तक प्रवचन दे रहे हैं। संत दंडी बालक राघवेन्द्र दास जी महाराज भी अपनी अमृत वाणी से श्रद्धालुओं को लाभान्वित कर रहे हैं।
इस आयोजन में हरिचरन सिंह कुशवाहा, जो क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र और जिला प्रभारी सिद्धार्थनगर के साथ-साथ बापू कृषक इंटर कॉलेज कड़सडवा बुजुर्ग, रहीमपुर, देवरिया के प्रबंधक भी हैं, सक्रिय रूप से जुड़े हैं। श्रीराम कथा का संचालन मनोज भारती (हिंदुस्तान प्रेस रिपोर्टर) द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर भानुप्रताप सिंह (प्रबंधक बुद्ध पीजी कॉलेज रतसिया कोठी), अमित सिंह पवार (भाजपा युवा नेता), हृदयालाल शर्मा (भाजपा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा), वशिष्ठ सिंह, सुनील सिंह प्रधान मुन्नू सिंह सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share.