हरदोई में पुलिस जीप पलटने से बड़ा हादसा महिला सिपाही की मौके पर ही मौत
■एसपी ने कांस्टेबल शशि सिंह के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
हरदोई में मंगलवाल शाम पुलिस कि जीप पलटने से एक महिला सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं एक अन्य सिपाही गंभीर रूप से घायल है।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों व पुलिस ने घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया।
यह घटना कासिमपुर थाना क्षेत्र की है
वही दूसरी ओर रायबरेली में तेज रफ़्तार सवारियों से भरी बस अनियंत्रित हो कर पलट गई।
आवारा पशु को बचाने के चलते हादसा हुआ।
हादसे में आधा दर्जन यात्रियों को गंभीर चोटें आई है।
हादसे के बाद घायलों को आनन फ़ानन में सीएचसी पहुंचाया गया।
हालत गंभीर होने के चलते दो घायलों को ट्रामा सेंटर तो वही 3 को जिला अस्पताल रेफेर किया।
यह मामला बछरावां थाना क्षेत्र के कुंदनगंज स्थित लखनऊ प्रयाजराज हाई-वे का है।
वही दूसरी घटना कासिमपुर के गौसगंज इलाके में स्थित रानी कैफे के पास की है।
जब पुलिस टीम हरदोई कोर्ट से एक पीड़िता के बयान लेकर वापस लौट रही थी।
पुलिस जीप में कासिमपुर चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह, महिला कांस्टेबल शशि सिंह, और दो अन्य पुलिसकर्मी शुभम और मनोज सवार थे।
जीप के तालाब में पलटने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर निकाला।
लेकिन, महिला कांस्टेबल शशि सिंह की जान बचाई नहीं जा सकी।
महिला कांस्टेबल शशि सिंह के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के बाद उनके कार्यस्थल पर अंतिम श्रद्धांजलि के लिए रखा गया।
हरदोई के एसपी नीरज कुमार जादौन ने शोक सभा में शामिल होकर शशि सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और उनके परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
शशि सिंह मूल रूप से फतेहपुर जिले की रहने वाली थीं और उनकी ससुराल कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र में स्थित है।
उनके पति ज्ञान सिंह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और उनके परिवार में एक सात वर्षीय बेटी आराध्या भी है।
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद पुलिस विभाग ने शशि सिंह के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का वादा किया है।
साथ ही इस दुर्घटना की गहन जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।





