रामपुर बुजुर्ग में अमृत सरोवर का किया लोकार्पण राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने 

रिपोर्ट  : अख्तर अली focusnews24x7 

■■■■■■■■■■

  • अमृत सरोवर का किया लोकार्पण राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने 
  • अमृत सरोवर निर्माण का कार्य प्रगति पर
  • सरोवर के लोकार्पण के बाद राज्यमंत्री ने सरोवर का किया निरीक्षण।
  • अमृत सरोवर का निर्माण पर्यटन की दृष्टि से लाभदायक।

सलेमपुर (देवरिया)। रामपुर बुजुर्ग में अमृत सरोवर का लोकार्पण राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने किया।सरोवर के लोकार्पण के बाद राज्यमंत्री एवम सहयोगियों ने सरोवर में बोटिंग का लुत्फ उठाया।
उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा मनरेगा व राज्यसरकार के केंद्रीय वित्त से गांव गांव अमृत सरोवर का निर्माण कराया जा रहा जाए जो पर्यटन की दृष्टि से समस्त जीव जंतु के लिए लाभदायक है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश चौमुखी विकास कर रहा है।

कैच द रैन और अमृत सरोवर जैसे कार्यक्रम पूरे देश में आरंभ हुए हैं। प्रदेश भर में पुराने तालाबों, पोखरों को पुनर्जीवित कर अमृत सरोवर बनाने की प्रक्रिया तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। अमृत सरोवर निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने उक्त कार्यो की सराहना की।

उक्त अवसर पर अजित सिंह पिंटू ने आये हुए अतिथियों के आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डीसी मनरेगा, बीडीओ आनंद प्रकाश, अवधेश यादव, ग्राम प्रधान गीता देवी, राधेश्याम सिंह, सिंटू सिंह आदि मौ

Share.