प्रयागराज में महाकुंभ-2025 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं किया -उद्घाटन मोदी जी ने।

■कुंभ मेले को एकता का महायज्ञ बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने।

■पूरी दुनिया भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के दर्शन करेगी।
■प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत श्रामिकों को धन्यवाद के साथ की।

प्रयागराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संगम नगरी प्रयागराज में अगले महीने से शुरू होने वाले महाकुंभ-2025 के मद्देनजर हजारों करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया।

इन परियोजनाओं का मकसद प्रयागराज में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के साथ-साथ आध्यात्मिक पर्यटन और सार्वजनिक सुविधाओं व बुनियादी ढांचे में सुधार करना है।

5700 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास-उद्घाटन किया।

प्रयागराज को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करना मकसद
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुंभ मेले को एकता का महायज्ञ बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुंभ मेला एकता का महायज्ञ है क्योंकि यहां जाति-पाति का भेद सब मिट जाता है। पीएम ने 5700 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास-उद्घाटन किया।
इन प्रोजेक्ट्स में 10 नए रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) या फ्लाईओवर, स्थायी घाट व रिवरफ्रंट सड़कों सहित रेल और सड़क परियोजनाएं शामिल हैं।

कुंभ में आने वाली श्रद्धालुओं के लिए सुविधायें यहां की डबल इंजन की सरकार केंद्र व राज्य सरकार मिलकर व्यवस्था जुटायी है।

पीएम मोदी ने ‘स्वच्छ और निर्मल गंगा’ के प्रति प्रतिबद्धता व नदी की ओर जाने वाले नालों को रोकने, मोड़ने और उपचार करने वाली परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया।

साथ ही प्रधानमंत्री ने प्रमुख मंदिर गलियारा परियोजनाओं का भी अनावरण किया।
■ भारद्वाज आश्रम गलियारा,

■श्रृंगवेरपुर धाम गलियारा,

■अक्षयवट गलियारा और

■हनुमान मंदिर गलियारा प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

इन गलियारों का उद्देश्य श्रद्धालुओं की पहुंच बढ़ाना और क्षेत्र में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।
पीएम मोदी ने ‘कुंभ सहायक’ चैटबॉट भी लॉन्च किया, जिसे महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं को वास्तविक समय की जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।

महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक, जानें कब कौन सा स्नान
बता दें कि महाकुंभ हर 12 साल में आयोजित होता है।

इस बार यह महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 तक चलेगा।

卐 14 जनवरी (मकर संक्रांति),
卐 29 जनवरी (मौनी अमावस्या) और

卐3 फरवरी (बसंत पंचमी) को शाही स्नान सहित

अन्य प्रमुख स्नान दिवसों पर भी यहां पर लाखों श्रद्धालुओं का आना जारी रहेगा।

आगे सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना करते हुए आगे कहा कि अब उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आज का उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत अलग शिखर पर अपनी पहचान बना रही है।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने संबोधन के दौरान महाकुंभ के दौरान किए जा रहे कामों का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि 2025 के प्रयागराज महाकुंभ के शुभारम्भ के मद्देनजर प्रधानमंत्री का आगमन सभी सनातन धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters