जरूरतमंदों में कम्बल बांट सांसद रविन्दर कुशवाहा का मना जन्मदिन

रिपोर्ट  : असगर अली focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■■

सलेमपुर (देवरिया)। सांसद रविन्द्र कुशवाहा का जन्मदिन गरीबों में कंबल बांटकर मनाया गया। लार विकास खण्ड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू के नेतृत्व में सांसद जी का जन्मदिन केक काट कर बड़े धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने क्षेत्र से आये जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया।
इस अवसर पर सभी ने भगवान से उनकी दीर्घायु होने की कामना की। विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने सांसद रविन्दर कुशवाहा को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने सांसद रविन्दर कुशवाहा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी लंबी आयु और सुखद व उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने अपने कार्यकर्ताओं को टेलीफोनिक सम्बोधन में कहा कि समाज की सेवा ही मेरा लक्ष्य है और सभी कार्यकर्ता हर वर्ग के जरूरतमंद की मदद करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के इस स्नेह से अभिभूत हूं और सभी लोग मिलकर निचले पायदान पर बैठे हर व्यक्ति की मदद करें।
युवा नेता सत्यप्रकाश सिंह विशेन ने सभी कार्यकर्ताओ के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बलबीर सिंह दादा, अजय दूबे वत्स, जगदीश यादव, अशोक कुशवाहा, संजय कुशवाहा, शमशुद्दीन अंसारी, अरविंद पाण्डेय, सन्तोष पटेल, असनारायन सिंह, संदीप सिंह विशेन, अशोक प्रजापति, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Share.