जालौन नगर में नगर पालिका प्रशासन ने मुनादी करके हटाया अतिक्रमण
____________________________
रिपोर्ट: महेश चौधरी जालौन
■जनवार्ता पर■
FocusNews24x7
आपको बता दे नगर पालिका प्रशासन द्वारा आज नगर के प्रमुख मार्गों पर, पूरे दिन मुनादी कराई गई शाम को 5 बजे के बाद बाजार के बीच में नाली के ऊपर अतिक्रमण हटाया जाएगा
■घोषणा के अनुसार एसडीएम अतुल कुमार
■अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर
■सफाई निरीक्षक देवेंद्र सिंह सहित तमाम पुलिस बल के साथ देवनगर चौराहे पर अतिक्रमण हटाते हुए कोतवाली रोड पानी की टंकी से सब्जी मंडी पहुंचे।
जहां बलपूर्वक दुकान के बाहर टीन छप्पर खुद को धूप से बचने के लिए पानी से बचने के लिए दुकानदारों द्वारा लगाई गई प्लास्टिक की पनिया भी उखाड़ दी गई मौके पर नगर पालिका प्रशासन को दुकान के बाहर जो भी सामान मिला वह जप्त कर लिया गया नगर के दुकानदार अकस्मात अतिक्रमण की घोषणा और ठीक 5 बजे के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत से व्यापारी बेफिक्र था वही नगर पालिका प्रशासन एसडीएम जालौन द्वारा बताया गया यह अभियान समय-समय पर चलाया जाएगा।
इस अभियान से दुकानदारो मे आक्रोश देखा गया
रिपोर्ट न्यूज़ 24×7 से महेश चौधरी जालौन






