राष्ट्र शौर्य समृद्धि एक सौ आठ कुंडीय गायत्री महायज्ञ की जोरदार तैयारी, भव्य कलश यात्रा के साथ होगी शुरुआत

पूँछ झांसी राष्ट्र शौर्य समृद्धि एक सौ आठ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर स्थानीय मेला ग्राउंड में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। यह भव्य धार्मिक आयोजन इक्कीस नवंबर से पच्चीस नवंबर तक संपन्न होगा। आयोजन में ग्रामीणों से लेकर नगरवासियों तक सभी का विशेष सहयोग मिल रहा है। स्थानीय माताएं, बहनें और पुरुषजन मिलकर महायज्ञ को सफल बनाने में पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं।

आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि इक्कीस नवंबर को निकलने वाली भव्य कलश यात्रा ऐतिहासिक होने जा रही है, जिसकी तैयारी लगातार जारी है। मेला ग्राउंड को आकर्षक और भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। खाने-पीने की व्यवस्था, पार्किंग, मानस प्रवचन मंच, यज्ञशाला, दीवार लेखन और अन्य सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह सुव्यवस्थित किया जा रहा है।

इस धार्मिक कार्यक्रम में देशभर से गायत्री परिवार से जुड़े लोगों के आने की संभावना है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक माहौल और उत्साह और भी बढ़ गया है।

कार्यक्रम की तैयारी में सक्रिय रूप से जुटे प्रमुख लोग
हरनारायण गुप्ता, सुरेश चंद्र शुक्ला, मोहन सविता, दादी भूप सिंह यादव, मांडवी राजपूत, देवी दयाल महाजन, तेज सिंह यादव, नरेंद्र सविता, अजय सविता, मुकेश कन्देले, अमित कन्देले, सुरेश यादव, पूर्व प्रधान बडेरा सज्जन सिंह परिहार, रतन सिंह यादव, चंदन सिंह यादव, अज्जू शुक्ला, बलवान सिंह यादव, बलराम सिंह यादव, अमीन प्रेम वर्मा, जगत सिंह यादव, पूरन पेंटर, महेंद्र सविता, बलराम तिवारी, विजय दीक्षित सहित सभी लोग धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तन-मन से लगे हुए हैं।

संवाददाता विवेक तिवारी

Share.