Spread the love

आज राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत झांसी तथा जिला जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में 74 वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व ध्वजारोहण करते हुए तथा बसंत पंचमी के शुभ दिन पर विद्या व संगीत की देवी मां सरस्वती का पूजन, माल्यार्पण कर बड़े ही सौहार्द व सामाजिक समरसता से मनाया गया।

इस उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय हिंदू महासभा की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा वैद्य जी , कार्यकारी अध्यक्ष विनोद पाठक तथा जिला जनकल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी जी ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस व वसंत पंचमी की सभी को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इन पर्व की महत्वता पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।

तदोपरांत श्री तिवारी जी ने अपने संबोधन में स्वच्छता, पर्यावरण व जल संरक्षण संबंधी बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए इससे निपटान हेतु बरतने वाली सावधानियों से अवगत कराया।

तथा स्वच्छता, पर्यावरण व जल संरक्षण संबंधी इस मुहिम में संगठन परिवार के पदाधिकारियों/सदस्यों से एकजुट होकर सहयोग करते हुए लोगों में जागरूकता लाने का दृढ़ संकल्प लिया।

राष्ट्रीय गान गाते हुए देश के झंडे को सलामी दी।

संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के बलिदान को पुनर स्मृत किया।

अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय हिंदू महासभा व जनकल्याण समिति के समस्त पदाधिकारियों/सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

 

Share.