उरई में सिद्धार्थ शार्टहैंड क्लासेस का शुभारंभ
लोकेशन: उरई, जालौन
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7, मैं हूँ विनय पचौरी
शुरुआत करते हैं शिक्षा से जुड़ी एक सकारात्मक खबर के साथ।
उरई नगर में युवाओं के लिए एक नई दिशा प्रदान करने वाला प्रयास सामने आया है।
जिला परिषद के आगे, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के सामने वाली गली में सिद्धार्थ शॉर्टहैंड क्लासेस का शुभारंभ किया गया।
: क्लास उद्घाटन, मंच पर अतिथि, पूजा-अर्चना के दृश्य
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, मां भारती और भगवान गणेश के पूजन-अर्चन से हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक शिवम जी, यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह, नगर प्रचारक कार्तिक जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनिया ने की।
कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी प्रमुख शिवा शुक्ला द्वारा किया गया, वहीं अतिथियों का आभार सिद्धार्थ शॉर्टहैंड क्लासेस के संचालक गोपाल गुबरेले जी ने व्यक्त किया।
“शॉर्टहैंड एक महत्वपूर्ण स्किल है, जो युवाओं को सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार का सशक्त माध्यम प्रदान कर सकती है।”
इस मौके पर वक्ताओं ने शॉर्टहैंड की उपयोगिता और इससे मिलने वाले लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
:उपस्थित छात्र-छात्राओं के फुटेज
इस कार्यक्रम में लक्ष्य मिश्रा, रामलला दीक्षित, अभय निरंजन, दीपिका चौधरी, तनु, पलक, शिवानी, उज्जवल समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
शिक्षा और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली यह पहल निश्चित ही युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य करेगी।
Focus News 24×7 के लिए मैं [विनय पचौरी ], ओमप्रकाश उदैनिया के साथ, उरई






