झांसी में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आल इंडिया पत्रकार एकता संघ का हुआ भव्य स्वागत
झांसी। आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनियां के झांसी आगमन पर मंडलीय कार्यालय आवास विकास में जोरदार स्वागत किया गया। मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें फूलमालाओं और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने सबसे पहले मंडलीय और महानगरीय पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात संगठन के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की और सभी को पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल का भी मंडलीय पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ध्रुव कुमार दुबे, महानगर अध्यक्ष आनंद कुमार चावला, महानगर महिला अध्यक्षा ममता स्पर्श गोस्वामी सहित अनिल मौर्या, अवधेश चौबे, पंकज रावत, मुस्ताक अली, संजीव गोस्वामी, अमित वर्मा, पंकज मालवीय, अजय परिहार, राकेश कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनियां ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पहार पहनाकर संगठन में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक के उपरांत वे स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से भी मिले और संगठन के कार्यों पर विस्तृत परिचर्चा की।






