नीट चयनित छात्रो ने बताया !!!! मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शनपर फोकस से कैसे लिखी जाती है सफलता की कहानी!
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7, मैं हूं विनय पचौरी ओम प्रकाश उदैनिया के साथ ।
🌟 आज की हमारी खास रिपोर्ट – मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कैसे लिखी जाती है सफलता की कहानी!
जी हां, हम बात कर रहे हैं नीट परीक्षा 2025 में चयनित हुए जालौन जिले के उन होनहार छात्रों की, जिन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं।
📍 उरई में नीट में सफलता हासिल करने वाले छात्र अरमान और सौम्या ने न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
उनका कहना है –
🗣️ “अगर आप नीट या किसी भी बड़ी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे जरूरी है पढ़ाई पर पूरा फोकस और समय-समय पर सही मार्गदर्शन लेना। हमने पीडब्ल्यू यानी फिजिक्स वाला की क्लासेस से बहुत कुछ सीखा, जो हमारी सफलता का बड़ा कारण रहा।”
सौम्या और अरमान ने कहा कि वे भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं — यही असली सफलता है।
🎉 इस खास मौके पर पीडब्ल्यू के डायरेक्टर अवनीश पटेल और सेण्टर हेड गजेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी चयनित छात्रों को पुष्पाहार पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
📚 यह कहानी सिर्फ अरमान और सौम्या की नहीं है, यह एक प्रेरणा है उन सभी छात्रों के लिए जो किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। याद रखें – कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
इन्हीं प्रेरक शब्दों के साथ दीजिए मुझे इजाजत।
देखते रहिए Focus News 24×7, जहां हर खबर होती है आपसे जुड़ी।
धन्यवाद!






