Spread the love

*लंबे समय से अनुपस्थित चल रही 30 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नोटिस*

  • आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं आने वाली कार्यकत्रियों को सेवा समाप्ति से पूर्व अपना पक्ष रखने का दिया अंतिम अवसर

*देवरिया,  जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया कि लंबे समय से आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं आने वाली कार्यकत्रियों को सेवा समाप्ति से पूर्व अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जनपद में 30 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां चिन्हित की गई हैं, जो विगत 2 वर्ष से अधिक समय से आंगनबाड़ी केंद्र नहीं आ रही हैं। इनके न आने से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन प्रभावित हो रहा है एवं लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किए जाने में परेशानी हो रही है।

उक्त केंद्र की कार्यकत्रियों का मानदेय भी विगत कई वर्षों से आहरित नहीं हो रहा है।

इन सभी कार्यकत्रियों को जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में 15 जून 2023 की सायंकाल 4:00 बजे तक विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। जो कार्यकत्रियां उपस्थित नहीं होंगी उनकी सेवा नियमानुसार समाप्त कर दी जाएगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि दो वर्ष से अधिक समय से आंगनबाड़ी केंद्र नहीं आने वाली कार्यकत्रियों में माया देवी, किरण आर्य, मनोरमा तिवारी, चंदा देवी, सीमा सिंह, चिंता देवी, आराधना सिंह, संगीता सिंह, रीता देवी, संगीता निवासी मुंडेरा तिवारी, संगीता (आंगनबाड़ी केंद्र सिरजम), गिरजा देवी, संगी मल्ल, सीमा देवी, अनीता देवी, सुमन देवी, मीना देवी, कुसुम देवी, सुनीता देवी, तेतरी देवी, रीतू देवी, निर्मला देवी, संगीता देवी पत्नी चंद्रमोहन, शायरा बानो, देवंती देवी, रिंकू शाह, गीता शर्मा, रानी भारती, पूनम व पुष्पा देवी शामिल हैं।

Share.