आभाष यादव बने छात्र संसद के प्रधान मंत्री
■छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न
उरई जालौन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झांसी रोड उरई के वंदना सभागार में छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।
जिसमें छात्र संसद के पदाधिकारियो को शपथ दिलाई गई कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर उनकी पूजा अर्चन साथ हुआ! सबसे पहले छात्रावास अधीक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार, प्रदेश उपाध्यक्ष पत्रकार एकता संघ ओमप्रकाश उदैनिया के द्वारा आये हुए अतिथियों का परिचय कराया गया।
इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल कुमार वाजपेयी ने बताया कि छात्र संसद का गठन लोकतान्त्रिक प्रक्रिया के तहत होता है छात्र संसद के गठन का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं में नेतृत्व क्षमता एवं सहयोग की भावना को विकसित करना है! छात्र संसद के माध्यम से विद्यालय की शिक्षणेत्तर गतिविधियों मे रुचि और अपनत्व की भावना का विकास होता है! मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद जालौन के यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने छात्र संसद के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई! उन्होंने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों के बच्चे राष्ट्र निर्माण में सहायक होते हैं. प्रधानमंत्री के रूप में आभास यादव एवं उप प्रधानमंत्री द्वय अरुणव गोस्वामी अंशिका एवं सेनापति के रूप में कुमकुम और उप सेनापति के रूप में प्रद्युमन तिवारी ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली!विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एवं समाजसेवी लक्ष्मण दास बावानी ने कहा कि आप सभी युवा पीढ़ी के छात्र हैं इसलिए देश को परम वैभव तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
इस मौके पर मुख्य रूप से मुख्य आरक्षी विनीत द्विवेदी, आरक्षी अजीत यादव , एच जी आराम सिंह,राजेश गुप्ता, कामता प्रसाद त्रिपाठी, अशोक द्विवेदी, विजय सक्सेना, शोभित गौतम, यज़ूवेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश उदैनिया, जगत नारायण, गोविन्द श्याम, सीताराम शुक्ला, हेमा नायक, प्रकाश गुप्ता, शिवकुमार दीक्षित, इनाम सिंह, उमेश व मनीष द्विवेदी, सभी छात्र छात्राऐ उपस्थित रहे!




