*शैक्षिक भ्रमण गोरखपुर के लिए बस हुई रवाना*

रिपोर्ट: मुहम्मद युसुफ 

focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■

प्रतापपुर /देवरिया:- देवरिया जनपद के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के बखरी बाजार प्राथमिक विद्यालय से 12 फरवरी दिन रविवार को शैक्षिक भ्रमण के लिए डॉ अरविंद सहाय भाजपा कार्यकर्ता व श्रीमती बिंदा सिंह कुशवाहा ब्लॉक प्रमुख द्वारा हरी झंडी दिखाकर गोरखपुर के लिए रवाना किया गया राकेश सिंह प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि यह बस चिड़ियाघर गोरखपुर, गोरखपुर मठ आदि जगह पर बच्चों को ले जाया जाएगा जिससे बच्चों को कुछ नई चीजें देखने और सीखने को मिलेगी ।

इस मौके पर शैलेश कुमार, घनश्याम सिंह ग्राम प्रधान बखरी बाजार, कुलदीप नारायण सिंह खंड विकास अधिकारी, चंदन कुशवाहा मिश्रौली प्रधान प्रतिनिधि, ऋषि देव शर्मा पूर्व प्रधानाध्यापक, मंजू देवी ,मोहम्मद वसीम अंसारी, बाबूलाल ,डा० बिजयनाथ, रमेश प्रधान नोनार ,मनीष कुशवाहा बंगरा, सुरेंद्र कुशवाहा ,रितिक गुप्ता ,बिजली प्रसाद ,आदि लोग इस मौके पर मौजूद रहे

Share.