ग्राम साकिन में रविदास महाराज की जयंती पर बड़ी धूम धाम के साथ मनाई व शोभा यात्रा निकाली गई
मोठ – आज ग्राम साकिन में रविदास महाराज की जयंती पर बड़ी धूम धाम के साथ जुलूस निकाला गया सभी सम्मानित सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे उनकी जयंती के पवन पर्व पर साकिन में प्रभात फेरी और शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें D,j बैंड बाजे के साथ लोग चल रहे थे
सद्गगुरु रविदास जी महाराज समानता के पक्षधर थे छुआछूत और ऊंच-नीच और जातिवाद के घोर विरोधी थे वे मानवता के सच्चे पुजारी थे वे वास्तविक संत थे क्योंकि उनके अंदर कोई काम क्रोध मत लोभ की भावना नहीं थी
वह दीन दुखियों की सेवा को परम धर्म समझते थे वे सत्य के पुजारी थे उन्होंने सत्संग और गुरु भक्ति को सदैव महत्व दिया
इस अवसर पर गांव के सम्भ्रांत व्यक्ति हर्षवर्धन सिंह गुर्जर बालजी गुर्जर ,फूल सिंह अहिरवार बसपा नेता ,गुलाब सिंह शोभाराम जाटव , एवं महिलाएं अन्य ग्रामीण लोग मौजूद रहे।






