सरस्वती पूजा के अवसर पर स्कूल में झाँकी देख कर दर्शक हुए मन्त्र मुग्ध
प्रतापपुर (देवरिया) तहसील क्षेत्र भाटपार रानी के
श्री कृष्णा इंटरमीडिएट कॉलेज हाता, के. एम. एल. अकेडमी लछमण चक , बुद्ध पब्लिक स्कूल बंगरूआ, रघुकुल अकेडमी हरेराम चौराहा, आदर्श अकेडमी प्रतापपुर, रिकेबिया पुब्लिक स्कूल बलिवन, भावनिछापर बाबा भुवनेश्वर स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर भिंगरी लिटिल फ्लावर स्कूल भींगारी, राम लखन सिंह पब्लिक स्कूल भींगारी, बाजार सहित क्षेत्र के लगभग सभी विद्यालयों और गांवों में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ज्ञान की देवी, माता सरस्वती का वैदिक मंत्रो के द्वारा पूजा किया गया।
के. एम. एल. अकादमी लक्ष्मण चौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नर्सरी क्लास से आठवीं तक के बच्चे भाग लिए और विभिन्न प्रकार के कॉमिक ग्रुप डांस प्रोग्राम भाषण प्रस्तुत किया गया नन्हे मुन्ने बच्चों ने सोशल मीडिया छोटे कॉमिक के माध्यम से समाज को एक अच्छा संदेश दिया
आज माता-पिता के पास अपने बच्चों के लिए पर्याप्त समय नहीं है जिसके परिणाम स्वरूप छोटे-छोटे मासूम बच्चे अपने माता-पिता के हाथ से निकल जा रहे हैं। विद्यालय के ही दो बच्चों द्वारा संक्षिप्त रामायण की प्रस्तुति किया गया जिसे देखकर दर्शक के आँखों में आँसू भर आये ।
विद्यालय में मुख्य रूप से बनकटा ब्लाक प्रमुख बिंदा कुशवाहा पूर्व जिला पंचायत सदस्य लालजी सिंह सुदामा सिंह दिनेश सिंह प्रधान, मिंटू सिंह प्रधान, फौजदारी सिंह, रितिका मिश्रा, उमाशंकर प्रजापति, आयुषी गोस्वामी, विजय कुमार सिंह, संध्या यादव, संजू सिंह, प्रेम सागर सिंह, विद्यावती सिंह, शशि प्रभा सिंह, निकिता कुशवाहा, दीपाली सिंह, अंशु सिंह कुशवाहा ,अखिलेश सिंह, लालचंद यादव, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे






