भारत जोड़ो यात्रा में बजा KGF-2 का पापुलर गाना पर राहुल गांधी सहित तीन लोगों पर आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज व हो गई FIR

एमआरटी म्यूजिक के एम नवीन कुमार ने राहुल गांधी सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। यह एफआईआर यशवंतपुर थाने में दर्ज की गयी है। पुलिस ने राहुल गांधी, जयराम रमेश व सुप्रिया के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट, आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया

भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी पर अब म्यूजिक चोरी का आरोप लगा हुआ है। यात्रा के लिए बनाई गई म्यूजिक को कथित तौर पर ‘केजीएफ-2’ की म्यूजिक होने का दावा किया गया है। एमआरटी म्यूजिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तीन लोगों के खिलाफ म्यूजिक चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर दी गयी है।
आरोप है कि यात्रा के दो वीडियो में ‘केजीएफ-2’ के पापुलर गीत का इस्तेमाल बिना अनुमति के किया गया है। इस वीडियो को जयराम रमेश ने अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट भी किया है।

उसकी म्यूजिक का इस्तेमाल गलत तरीके से बिना अनुमति के लाभ के लिए किया गया है। फिल्म के गाने वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय हैं जिसका गलत तरीके से इस्तेमाल कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए किया गया है।
7 सितंबर से शुरू हुई यात्रा 150 दिन होगी यात्रा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बीते 7 सितंबर को शुरू हुई थी। 150 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर यह यात्रा विभिन्न राज्यों से होते हुए आगामी 30 जनवरी 2023 को जम्मू पहुंचेगी। डेढ़ दर्जन राज्यों से यह यात्रा गुजरेगी ।
अभी तक आधा दर्जन राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध प्रदेश आदि राज्यों में पहुंच चुकी है।

Share.