Spread the love

मीडिया लोकतंत्र की मजबूत पहरेदार-अमित दुबे

रिपोर्ट  : असगर अली focusnews24x7

■■■■■■■■■■■■■

सलेमपुर (देवरिया)। दुबे स्टेट के मालिक, श्री नरसिंह के दुबे चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक अमित ओम प्रकाश दुबे ने आज कहा कि मीडिया लोकतंत्र की मजबूत पहरेदार है। अनेक मामलों में मीडिया की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण रही है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई से लेकर इतने बड़े लोकतंत्र के 72 वर्षों की विकास यात्रा में मीडिया का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे अपने व्यस्ततम कार्यक्रम में से समय निकालकर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण ट्रस्ट के केंद्रीय कार्यालय मझौली राज में आए थे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में अचानक आई हैंडलरों बाढ़ से इसमें अनेक विसंगतियां आई है फिर भी मीडिया अपने दायित्व को बखूबी निर्वहन कर रही है। उन्होंने पत्रकार एकता की दिशा में संगठन द्वारा किए गए कार्यों का सराहना की।

Share.