Spread the love

लक्ष्मीबाई की जयंती पर डेढ़ हजार दीपक प्रज्वलित कर दीपांजलि आयोजित की

पूंछ। दैनिक जागरण झांसी निदेशक यशोवर्धन गुप्त निर्देशन में दीपांजलि को लेकर महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती शैक्षिक संगठन ,सामाजिक संगठन, द्वारा कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। जिसमें सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में दीपांजलि पर स्कूल की छात्राओ द्वारा कॉलेज प्रांगण में विभिन्न तरीके से रंगोली कॉलेज सजाई गई वही रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप की रंगोली कॉलेज प्रांगण में सजाकर दीपांजलि सामूहिक रूप से शिक्षकों गणमन नागरिकों आदि संस्थाओं द्वारा डेढ़ हजार दीपक प्रज्वलितकर दीपांजलि आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित के साथ वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात संध्याकालीन बेला पर छात्राओं द्वारा सजाई गई सुसज्जित रंगोली महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा रंगोली में सजाकर दीप रंगोली के चारों ओर दीप प्रज्वलित किए गए उपस्थित वक्ताओं द्वारा वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई पर  अपने हृदय के भाव प्रकट किये वक्ताओं में अशोक तिवारी प्रधानाचार्य ने कहा कि नारी शक्ति की प्रेरणा लेने  का आवाहन बच्चियों से किया गया जागरण के नेतृत्व में किए गए दीपांजलि कार्यक्रम की सराहना की ,पत्रकार अजय शुक्ला ने जागरण परिवार की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम आयोजक को बधाई दी ,गजराज सिंह एडवोकेट , प्रधानाचार्य गुलाब सिंह ,पूर्व छात्र गौरव यादव द्वारा वीरांगना पर विस्तृत रूप से वक्तव्य प्रस्तुत कर दैनिक जागरण के द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम की सराहना की।

Share.