डग्गामार वाहन चालकों के विरोध में उतरे प्राइवेट बस चालक
हड़ताल की बजह से दिन भर यात्री रहे परेशान
उरई(जालौन)। जनपद में प्राइवेट बस संचालक डग्गामार वाहनों के संचालन के विरोध में उतरे करी हड़ताल, डग्गामार वाहनों के संचालन से प्राइवेट बस संचालक है परेशान नगर में सरकार के आदेश के बाद भी संचालित हो रहे है सैकड़ो डग्गामार वाहन,नगर में सैकड़ो ईको, मैजिक व ऑटो चालक डग्गामारी कर वाहनों का कर रहे संचालक, डग्गामार वाहनों के संचालन को बंद कराए जाने की प्राइवेट बस संचालक यूनियन ने की मांग, प्राइवेट बसों की हड़ताल से लोगों को हो रही भारी परेशानी। बस चालकों का कहना है कि पुलिस के संरक्षण में कोंच बस स्टैंड से झांसी, कालपी स्टैंड से कालपी-हमीरपुर के अलावा प्राइवेट बस स्टैंड उरई से जालौन की ओर डग्गामार वाहन चालक यात्रियों को ढोने का काम कर रहे है जिसकी बजह बसों को सवारियां नहीं मिल रही है। यहां कि बस में चलने वाले स्टाप का खर्चा तक नहीं निकल पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि डग्गामार वाहनों पर रोक लगाई जाये।




