Spread the love

राठ रोड़ गल्ला मंडी गेट पर आये दिन लगता है वाहनों का जा

 

पुल के पास तैनात ट्रफिक पुलिस नाकाम

 

उरई(जालौन)। शहर के मौनी मंदिर के पास राठरोड़ और गल्ला मंडी की ओर जाने वाले ओवरब्रिज के पास यातायात व वाहनों को नियंत्रण करने के लिए ट्रफिक सिपाहियों की ब्यवस्था पुलिस प्रशासन द्वारा कर रखी गयी है। इसके बाद भी ट्रफिक पुलिस की लापरवाही की बजह से ओवरब्रिज पुल से लेकर गल्ला मंडी गेट राठरोड़ पर आये दिन वाहनों का जाम लगने से लोगों का निकलना दूभर होता जा रहा है। बताते चले कि राठरोड़ तथा मंडी गेट पर जाम की स्थिति यह हो गयी कि छोटे वाहनों को निकलने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।यह जाम घंटों में लगा रहता है जिसकों सुचारु करने के लिए कोई भी ट्रफिक का सिपाही और होमगार्ड नजर नहीं आता है। ऐसी स्थिति में क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आये लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलवाई जाये।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)