भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा जालौन के तत्वावधान में हुआ वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7, मैं हूँ विनय पचौरी पेश है इस वक्त की एक प्रेरणादायक खबर…
भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा जालौन के तत्वावधान में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान नाना महाराज की बगिया, यानी विरिया वाले महावीर मंदिर के आगे स्थित स्थल पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित कई सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने नींबू, शतावर, कन्हल, चांदनी जैसे फल, फूल व औषधीय पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि—
> “बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के इस युग में वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने में एक प्रभावी उपाय है।
यह न केवल हमें शुद्ध हवा व ऑक्सीजन देता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने, जल संरक्षण व मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने में भी सहायक होता है।”
इस कार्यक्रम में डॉ. वेद प्रकाश शर्मा के साथ
राजीव महेश्वरी, डॉ. बृजेंद्र दुबे, सुशील बाजपेई, जितेन्द्र सिंह गुर्जर, त्रिलोकीनाथ गुप्ता, राजू नेता, अरुणकांत द्विवेदी, सुरेश हूका, अरविंद बाजपेयी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वृक्षारोपण का यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सकारात्मक उदाहरण पेश करता है।






