Spread the love

रेंट ए बॉयफ्रेंड’ के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, युवतियों को पुलिस कमिश्नर की चेतावनी

कॉफी, फिल्म और शॉपिंग के नाम पर आकर्षक ऑफर देकर बनाया जा रहा निशाना

AI और इंटरनेट से ली गई तस्वीरों से बनाया जाता है फर्जी प्रोफाइल, एडवांस और सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर ठगी

■ पैसे ठगने के बाद निजी तस्वीरों और मोबाइल नंबर के जरिए ब्लैकमेल का भी खतरा, पुलिस ने सतर्क रहने की अपील की

हैदराबाद। सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘रेंट ए बॉयफ्रेंड’ के नाम से सामने आ रहे आकर्षक ऑफरों को लेकर हैदराबाद पुलिस ने युवतियों को सतर्क किया है। पुलिस कमिश्नर वी.सी. सज्जनार ने चेतावनी दी है कि ऐसे ऑफरों के पीछे साइबर ठग हो सकते हैं, जो युवतियों को डेटिंग के नाम पर ठगी और ब्लैकमेल का शिकार बना सकते हैं।
कॉफी, फिल्म और शॉपिंग के ऑफर से फंसाने की कोशिश
साइबर ठग सोशल मीडिया पर आकर्षक विज्ञापन और पोस्टर डालकर युवतियों को हैंडसम युवकों के साथ कॉफी, फिल्म या शॉपिंग के लिए समय बिताने का ऑफर देते हैं। कई विज्ञापनों में भारी छूट का लालच भी दिया जाता है। पुलिस ने इसे नया ‘डेटिंग ट्रैप’ बताया है।
एआई तस्वीरों से फर्जी प्रोफाइल, एडवांस के नाम पर ठगी
पुलिस के अनुसार, ऐसे मामलों में दिखाए जाने वाले युवकों की तस्वीरें कई बार एआई से तैयार या इंटरनेट से डाउनलोड की गई हो सकती हैं। संपर्क करने के बाद ठग बुकिंग, एडवांस पेमेंट या सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर पैसे मांग सकते हैं। इसके बाद पीड़ित से संपर्क तोड़ दिया जाता है।
ठगी के बाद ब्लैकमेल का भी खतरा
पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी युवतियों से मोबाइल नंबर और निजी तस्वीरें हासिल कर बाद में ब्लैकमेल या उगाही का प्रयास भी कर सकते हैं। पुलिस ने युवतियों से ऐसे ऑफरों पर भरोसा न करने, बिना सत्यापन के कोई भुगतान न करने और निजी जानकारी साझा न करने की अपील की है। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने को कहा गया है।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters