Spread the love

गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक कर रही पुलिस

थाना पूंछ। मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम सेसा में पुलिस महिलाओं को जागरूक कर रही है। महिला पुलिसकर्मी गांव-गांव में जाकर महिलाओं को कानूनी अधिकारी व हक के बारे में जानकारी दे रही हैं। बताया जा रहा है कि महिलाएं किस तरह खुद को सुरक्षित रख सकती हैं। साथ ही कोई परेशानी आने पर कैसे और कहां पुलिस की मदद मिल सकती है। महिलाओं से बातचीत करके उनकी समस्याएं भी जान रही हैं। इसके तहत मंगलवार को भी महिलाओं को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर उप निरीक्षक दलबीर सिंह,कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह, कांस्टेबल विजय कुमार,का.प्रियंका, का.रूक्मणी पुलिस पुरुष,महिला आदि महिला उपस्थित रही।

Share.