थाना बबीना जनपद झांसी ने भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की व शराब निर्माण सामग्री सहित अभियुक्तों को मौके से किया गिरफ्तार।
■ पुलिस ने 2 ड्रम में 400 लीटर व 3 जरीकेनो में 150 सौ लीटर अवैध कच्ची शराब व दो अदद भट्टी व शराब बनाने के अन्य उपकरण आदि मौके से किया बरामद
■आगामी लोकसभा चुनाव के उपयोग के लिये तैयार की जा रही हजारो लीटर कच्ची शराब पुलिस की सक्रियता से मिली बडी कामयाबी
आज श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय झांसी श्री राजेश एस व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के कुशल निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बबीना श्री अरुण कुमार तिवारी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत गठित टीम द्वारा
अवैध शराब निर्माण बिक्री की रोकथाम अभियान के क्रम में आज डोंगरी बांध चमरौआ के किनारे जंगल से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
जिसके कब्जे से 2 ड्रम में 400 लीटर व 3 जरीकेनो में 150 सौ लीटर अवैध कच्ची शराब व दो अदद भट्टी व शराब बनाने के अन्य उपकरण लोहा ड्रम भपका पातीला बरामद हुए ।
पुलिस ने मौके पर 10 ड्रामों में से करीब 2000 किलोग्राम लहन नष्ट गया साथ ही मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार कर उपरोक्त सभी अभियुक्तो के खिलाफ थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 123/2024 धारा 60(1)/60( 2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिच कार्रवाई की गई है
बताया जा रहा है कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास पहले से कई थानों में रहा है





