Spread the love

थानाध्यक्ष जेपी पाल ने पूंछ थाना परिसर में किया ध्वजारोहण व सच्चे देशभक्त की तरह सेवा करने की कही बात 

पूंछ थाने में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूंछ थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जेपी पाल ने झंडा रोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत की।

इसके बाद राष्ट्रगान का गायन किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जेपी पाल ने पुलिसकर्मियों को सच्चे देशभक्त की तरह सेवा करने की बात कही।

उन्होंने कहा, “हमारी जिम्मेदारी है कि हम देश के आत्मसम्मान और अखंडता को बनाए रखें।

हमें अपनी सेवा को पूरी निष्ठा और भावनात्मक लगन से करना चाहिए।”

इस अवसर पर उप निरीक्षक दलवीर सिंह,दिलीप पाण्डेय,अनुज,कैलाश बाबू,सर्वेश,भवर सिंह,जितेन्द्र,हेड मुंशी आंनद कुमार,कांस्टेबल पुष्पेन्द्र,बृजेश कुमार सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

Share.