थाना प्रभारी कैलिया नीलम सिंह ने क्षेत्र की महिलाओं को डिजिटल रूप से कुशल और जागरूक बनाने पर किया ध्यान केंद्रित।
■ त्योहारों को शांति व सुरक्षित तरीके से मनाने की अपील।
कैलिया जनपद जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ इर्रज राजा के दिशा निर्देशानुसार महिला सुरक्षा मिशन शक्ति फेज 4 कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैलिया क्षेत्र मे थाना प्रभारी ने
महिलाओं को साइबर सुरक्षा के बारे में परामर्श और सूझ-बूझ के बारे में अवगत कराया गया।
थाना प्रभारी नीलम सिंह ने कैलिया थाना अंतर्गत महिलाओं और लड़कियों को डिजिटल रूप से सशक्त और कुशल बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है।
क्षेत्र में उनके द्वारा चलाई जा रही मुहिम से महिलाएं खुश व सुरक्षा का एहसास कर रही है।
इस समय थाना प्रभारी नीलम सिंह की पैनी नजर गांव स्तर पर महिलाओं को डिजिटल रूप से कुशल बनाने और ऑनलाइन माध्यम से किसी भी अवैध/अनुचित गतिविधि के खिलाफ खड़े होने के लिए जागरूक करने पर केंद्रित है। उनकी सोच सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम सशक्तिकरण फेस 4 को ग्राम स्तर पर क्रियान्वित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की है।
उन्होंने कहा, “यह मिशन शक्ति फेज 4 का नया चरण महिलाओं के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप मे सिद्ध होगा।
आज क्षेत्र में अमन चैन है लोगों में सुरक्षा का एहसास है क्योंकि महिला थाना प्रभारी नीलम सिंह रात में भी व किसी भी समय अपने पुलिस बल दल के साथ गस्त पर रहती है तत्पर।
वही कैलिया क्षेत्र के किसान अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं क्योंकि कैलिया पुलिस ने किसानो को सुरक्षा का भरोसा दिया है और करके दिखाया है।
आपको बता दें थाना प्रभारी कैलिया नीलम सिंह की कार्य कुशलता नेतृत्व क्षमता को देखकर वहां अपराध क्षेत्र मे करने की सोच भी नही सकता।
थाना प्रभारी नीलम सिंह ने कहा कि नशा स्वस्थ समाज के लिए एक कलंक है, और इस कलंक को पूरी तरह से समाज से मिटाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अग्रणी भूमिका निभानी होगी। महिला थाना प्रभारी ने कहा कि जिस परिवार में नशा प्रवेश कर जाता है, उस परिवार की महिला सबसे ज्यादा प्रभावित होती है तथा उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
महिला थाना प्रभारी अपने थाना अंतर्गत क्षेत्र भ्रमण दौरान में ग्रामीण महिलाओ से चौपाल कर अनुरोध करती है कि अपने बच्चों पर पैनी नजर बनाए रखें तथा उन्हें नशे से दूर रहकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि वे अपने मां-बाप के सपनों को साकार कर सकें।






