थाना क्षेत्र श्रीरामपुर के हाता स्कूल के प्रांगण में राजस्थान से लोहार जाति के लोगो द्वारा दुकान लगायी
रिपोर्ट : मुहम्मद युसुफ
@focusnews24x7
■■■■■■■■■■
प्रतापपुर, देवरिया,थाना क्षेत्र श्रीरामपुर के हाता स्कूल के प्रांगण में राजस्थान से लोहार जाति के लोगो द्वारा दुकान लगाकर खुरपी,गड़ासी, टंगा, कुल्हाड़ी,तावा, छीनी,दाव,सहित घरेलू उपयोग के सारे समान बना कर बेचा जा रहा हैं।पूछे जाने पर अमर शर्मा ने बताया कि हम लोग पूरे परिवार भारत के कोने- कोने में घूम कर ये सब काम करते हैं, आवर अपने बाल बच्चे का पालन पोषण करते हैं।कई परिवार एक साथ मिलकर ये कार्य करता हैं।ये लोहार जाति वही जाति हैं, जो महाराणा प्रताप को हल्दी घाटी की लड़ाई में बहुत सहयोग किये थे।आज इन्हें पूछने वाला कोई नहीं है
।ये लोग बताये कि हमारे पूर्बज देश के लिए बहुत कुछ किये पा सरकार द्वारा हम लोगो को कोई सुविधा नही मिला।आज भी हम लोग समाज के मुख्य धारा से बंचित हैं।





