बंगरुआ ब्रांच कमेटी की बैठक कैम्प कार्यालय पर कामरेड केशव सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई

रिपोर्ट: मुहम्मद युसुफ 

focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■

प्रतापपुर, (देवरिया) भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) बंगरुआ ब्रांच कमेटी की बैठक कैम्प कार्यालय पर कामरेड केशव सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए माकपा के जिला मंत्री एवम राज्य कमेटी सदस्य कामरेड जयप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा के राज में महंगाई बेतहाशा बढ़ी है किसानों को खाद के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा है। भाजपा सरकार सिर्फ और सिर्फ मन्दिर में ही तरकी का मार्ग ढूंढ़ रही हैं आरक्षण और लोकतन्त्र पर जबरदस्त हमला किया जा रहा है। बैठक में तय किया गया की 23जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती आजादी बचाओ दिवस, 30जनवरी गांधी जी की शहादत दिवस भाईचारा बनाओ दिवस के रूप में मनाया जाएगा। साथ ही पार्टी के मजबूती के लिए लेवी नवीनीकरण का कार्य भी पूरा करना है। केन्द्र सरकार द्वारा शिक्षा रोजगार का तेजी से निजीकरण किया जा रहा है बैठक में इसकी निन्दा की गई तथा जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जनांदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नरेन्द्र देव रघुनाथ सिंह केशव सिंह बालिस्टर प्रसाद कविलाश पासवान रमाकांत कुशवाहा जयराम कुशवाहा रविंद्र यादव रिजवान खान आमिर हुसैन अविनाश यदुवंशी दुर्गेश ठाकुर अनिल खरवार आदि साथी अपनी विचार बयक्त किए। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम सामाजिक न्याय के राष्ट्रीय नेता शरद यादव के निधन पर भावविनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Share.